सफ़ेद रंग, उसकी विशेषता, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सफ़ेद रंग की उपयोगिता।

सफ़ेद रंग, उसकी विशेषता, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सफ़ेद रंग की उपयोगिता।

सफ़ेद रंग, उसकी विशेषता, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सफ़ेद रंग की उपयोगिता।



 "सफ़ेद रंग शांति शुद्धता और पवित्रता को साथ लिए, हर जीव में, हर वस्तु में, हर जगह अपनी एक अलग पहचान लिए है। जैसे दूध मानव शरीर के लिए अमृत समान है, उसी प्रकार सफ़ेद और सच्ची आत्मा, मानव जीवन का बेसिक मूल्य है।


कपड़ो में भी सफ़ेद रंग का ज्यादा महत्व है। अभी नवरात्रि का त्योहार चल रहा है, तो नौदुर्गा की चर्चा तो होनी ही चाहिए।


माँ ब्रह्मचारिणी हो या सरस्वती, इन सबको सफ़ेद रंग अति प्रिय है।

गर्मियों में सफ़ेद रंग के कपड़े काफी आरामदायक होते हैं, ये रंग गर्मी कम सोखती है, जिससे मनुष्य को सफ़ेद रंग के कपड़ो में कम गर्मी लगती है।


कितनी भी भीड़ भड़ी महफ़िल क्यूँ न हों, आप सफेद कपड़े पहन के जाए, आपकी अलग ही पहचान होगी।

जैसे व्यक्तित्व पर कोई दाग सहन नही होता, वैसे ही सफ़ेद कपड़े पर भी दाग नही फबता, मतलब इसमे गंदगी की मिलावट जरा भी नही चलती, जैसे कि आचरण की होती है।


सफ़ेद रंग का महत्व और उसकी शान को मैं यहाँ कविता के जरिये प्रस्तुत करने का प्रयास करती हूँ।



             सफ़ेद रंग


शान्ति, शुद्धता और पवित्रता का प्रतीक,

तिरंगे की शान, बना के पहचान निर्भीक,

अम्बर पर है छाया रहता,

हर दिल मे नैतिकता की रीत जगाए रहता।

जिस रंग में मिलाओ सफेद, उसी में ढल जाता, 

प्रेम से, सौहार्द से, है सफ़ेद का नाता।

वैसे ही सफ़ेदी का सच से भी रिस्ता।

जैसे सच पर नही पर सकता कोई झूठ का पर्दा

वैसे ही सफ़ेदी नही कर सकता दाग का सौदा।

शांति संग हाथ मिलाता सफ़ेदी,

हर दिल मे भाईचारे की अलख जगाता सफ़ेदी।


सफ़ेद रंग

सफ़ेद रंग, उसकी विशेषता, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सफ़ेद रंग की उपयोगिता।



 सफ़ेद रंग का हर क्षेत्र में अपना अलग महत्व है। पश्चिमी देशों में दुल्हन का लिवास भी सफेद रंग का होता है जबकि हमारे देश मे किसी व्यक्ति की मृत्यु पर शांति का सदभाव देने के लिए सफेद रंग पहन के जाते है।


वहीं सफेद रंग का झंडा युद्ध के समय शांति के प्रतीक के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। युद्ध मे सफेद झंडा दिखाने का पर्याय होता है कि सामने वाला पक्ष युद्ध नही चाहता और वह सुलह करने को तैयार है।

सरकारी हो या प्राइवेट, कई प्रोफशन्स में भी सफेद रंग के ड्रेस कोड होते हैं।

नेता जी भी खुद को पाक-साफ दिखाने के लिए भी सफेद रंग के कुर्ता पहनना ज्यादा पसंद करते हैं, हाँ ये अलग बात है कि आज की राजनीति उतनी स्वक्ष रही नही। 

सफेद रंग पवित्रता की भी निशानी है।


सफ़ेद रंग, उसकी विशेषता, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सफ़ेद रंग की उपयोगिता।

Safed-rang-uski-vishesta-sanskritic-karykramon-me-safed-rang-ki-pahchan

* Har rang kuch  kahta hai me padhiye ise bhi







#अपरिचिता, #कविता, #नवरात्रि, #हमारीसंस्कृति, #abhivaykti, #Aparichita, #adhyatm, #kavita, #Poetry

ये थी सफ़ेद रंग की संक्षेप में जानकारी, बाद में मैं इसमे और भी कुछ ऐड करूँगी।







Shikha Bhardwaj

Welcome to Aparichita! I'm Shikha Bhardwaj, a blogger passionate about sharing knowledge and life experiences. Here you'll find practical guides on blogging, SEO, AI, finance, travel, spirituality, and personal growth—all designed to help you learn, grow, and stay inspired

Post a Comment

If you have any doubt, please let me know.

Previous Post Next Post