क्या आप खुद से बात करते हैं? | Self Talk & Mental Healing | Hindi

 

Aparichita

Thoughts • Stories • Inner Reflections

जहाँ शब्द आत्मा से मिलते हैं



क्या आप खुद से बात करते हैं? | Self Talk & Mental Healing 



“धुंध सिर्फ़ बाहर नहीं होती…
कभी-कभी मन के अंदर भी छा जाती है…”


👉 “इस विचार को मैंने वीडियो में भी साझा किया है…”

“अगर आप इस एहसास को सुनना चाहते हैं…
तो इस वीडियो को जरूर देखें…”

Kya aap khud se baat karte hain?

“Overthinking जो एक समय के बाद स्ट्रेस का रूप ले लेती है। 
आज के समय में एक आम बात है…
क्योंकि समस्याएं अब हर किसी के पास हैं…”

“चाहे एक छोटा बच्चा ही क्यों न हो…
उसकी भी अपनी परेशानियां हैं…
और यही सोच… धीरे-धीरे overthinking बन जाती है…”


“जब बाहर सब धुंधला हो जाए…
तो अंदर की आवाज़ ही रास्ता दिखाती है…”

“हर कोई इससे बचना चाहता है…
लेकिन अक्सर… कोई सही रास्ता नहीं मिलता…”


“तो क्यों न… हम इस overthinking को ही बदल दें…?”


“खुद से सवाल करके…
खुद से बात करके…”


“जी हां…
खुद से बात करना… बहुत जरूरी है…”


“आज से ही शुरू कीजिए…”


“आप जो भी कर रहे हैं…
थोड़ा रुककर… खुद से पूछिए…”

  • मैं जो देख रहा हूं… क्या वो मेरे लिए सही है?
  • जो मैं पढ़ रहा हूं… क्या मैं सच में समझ रहा हूं?
  • जो मैं खा रहा हूं… क्या वो मेरे शरीर के लिए अच्छा है?


“ऐसे छोटे-छोटे सवाल…
आपको खुद के करीब ले आते हैं…”


“अब सवाल ये है…
ये सब करना जरूरी क्यों है…?”


“क्योंकि… आपका मन… आपकी आत्मा है…”

“ये कभी झूठ नहीं बोलती…”


“दुनिया के सामने… हम कुछ भी बन सकते हैं…
लेकिन अपने अंदर…
हम सिर्फ़ सच्चे होते हैं…”


“हो सकता है…
इस सच्चाई को अपनाना आसान न हो…”

“क्योंकि ये दिखावे का समय है…”


“लेकिन अगर आप अपनी आत्मा की सुनेंगे…
तो वो हमेशा… सही रास्ता दिखाएगी…”


“तो… खुद से सवाल कीजिए…
खुद से बात कीजिए…”


“देखिए… आपकी overthinking कैसे धीरे-धीरे शांत होती है…
और आपके निर्णय… कितने साफ हो जाते हैं…”


इंसान आखिर स्ट्रेस्ड होता क्यों है ? कौन - कौन से फैक्टर हैं , जिससे हर इंसान ग्रसित है ?

Stress तब बनता है जब मन और शरीर किसी परिस्थिति को “दबाव” या “खतरा” मान लेते हैं।
अत्यधिक सोच, भविष्य की चिंता, तुलना, आर्थिक दबाव, रिश्तों की उलझन, अकेलापन और लगातार काम — ये सब धीरे-धीरे मन को थका देते हैं।
जब दिमाग को आराम नहीं मिलता, तो वही तनाव (Stress) बन जाता है।

Stress कम करने के लिए —

  • हर बात को नियंत्रण में रखने की आदत छोड़ें।
  • पर्याप्त नींद लें।
  • रोज थोड़ा चलें, योग या गहरी साँस लें।
  • मोबाइल और नकारात्मक खबरों से कुछ दूरी बनाएं।
  • अपने मन की बात किसी भरोसेमंद व्यक्ति से साझा करें।
  • और सबसे ज़रूरी — खुद को मशीन नहीं, इंसान समझें।

कभी-कभी समस्या से ज्यादा, उसके बारे में लगातार सोचते रहना Stress बढ़ाता है।


“ये थी… मेरे मन की बात…”


“अगर अब आपके मन में भी… ऐसे ही ख्याल आ रहे हैं…
तो इस सफर में मेरे साथ जुड़े रहिए…”


⚖️ Balanced Truth:

  • Overthinking = ❌ Problem (when uncontrolled)
  • Self-questioning = ✅ Solution (when calm, not harsh)


“सवाल पूछिए… लेकिन खुद को जज मत कीजिए…”





अगर ये शब्द आपके दिल तक पहुँचे हों… तो इस एहसासों के सफर में मेरे साथ जुड़े रहिए…

About the Author

Shikha writes on Aparichita to explore life, emotions, spirituality, and quiet reflections of the soul. Her words often come from small moments of life — a silent evening, a sky full of stars, or a thought that refuses to stay unspoken.




Shikha Bhardwaj

Welcome to Aparichita! I'm Shikha Bhardwaj, a blogger passionate about sharing knowledge and life experiences. Here you'll find practical guides on blogging, SEO, AI, finance, travel, spirituality, and personal growth—all designed to help you learn, grow, and stay inspired

Post a Comment

If you have any doubt, please let me know.

Previous Post Next Post