अगर मैं अपनी एक किताब लिखना चाहूं तो उसके लिए मुझे क्या करना पड़ेगा?

खुद की किताब लिखने का सपना है? ऐसे करें शुरुआत। 

हर इंसान के अंदर एक लेखक होता है



कभी-कभी हम सोचते हैं…
काश मेरी जिंदगी भी एक किताब बन पाती।
सच तो यह है — हर जिंदगी एक किताब है।
फर्क सिर्फ इतना है कि कोई उसे लिख देता है, कोई अधूरी छोड़ देता है।

अगर मैं अपनी एक किताब लिखना चाहूं तो उसके लिए मुझे क्या करना पड़ेगा?

बहुत से लोगों के मन में यह सपना होता है कि एक दिन उनकी अपनी किताब हो… जिस पर उनका नाम लिखा हो।
लेकिन सवाल यह आता है कि शुरुआत कहाँ से करें?

अगर कोई भी सच में अपनी किताब लिखना चाहते हैं, तो आपको सिर्फ Talent नहीं… बल्कि धैर्य, योजना और निरंतरता चाहिए।

आप सोचिये :

  • क्यों लिखना चाहते हैं?
  • किस विषय पर लिखें?
  • शुरुआत कैसे करें?
  • Discipline कैसे रखें?
  • Publishing कैसे करें?
  • डर कैसे हटाएं?
  • 1. सबसे पहले तय करें किताब किस विषय पर होगी?

    सोचिए आपकी किताब किस बारे में होगी:

    • कहानी / Novel
    • कविता संग्रह
    • आत्मकथा
    • मोटिवेशन
    • रिश्ते और जीवन
    • धर्म / अध्यात्म
    • महिलाओं के जीवन पर
    • ट्रैवल अनुभव

    जिस विषय से आपका दिल जुड़ा हो, वही चुनिए।

    2. अपनी किताब का उद्देश्य समझिए :

    आप किताब क्यों लिखना चाहती हैं?

    • लोगों को प्रेरित करना?
    • अपनी कहानी बताना?
    • ज्ञान बाँटना?
    • दर्द को शब्द देना?

    उद्देश्य साफ होगा तो लेखन आसान होगा।

    3. रोज थोड़ा-थोड़ा लिखना शुरू करें

    हर दिन 500 शब्द भी लिखें तो कुछ महीनों में किताब तैयार हो सकती है।
    Perfect लिखने की चिंता मत कीजिए। पहले लिखिए, बाद में सुधारिए।

    4. अध्यायों (Chapters) की सूची बनाइए

    अगर किताब बड़ी है तो पहले Chapter list बना लें।

    उदाहरण:

    1. शुरुआत
    2. संघर्ष
    3. सीख
    4. बदलाव
    5. मंज़िल

    अगर किताब बड़ी है तो पहले Chapter list बना लें।

    उदाहरण:

    1. शुरुआत
    2. संघर्ष
    3. सीख
    4. बदलाव
    5. मंज़िल

    इससे लिखना आसान हो जाएगा।

    5. Editing सबसे ज़रूरी है

    पहला Draft कभी perfect नहीं होता।
    किताब लिखने के बाद उसे 2–3 बार पढ़ें, सुधारें, गलतियाँ हटाएँ।

    6. किताब Publish कैसे करें?

    आज के समय में दो रास्ते हैं:

    Traditional Publishing

    कोई Publisher आपकी किताब छापेगा।

    Self Publishing

    आप खुद Amazon Kindle या Notion Press जैसी जगह publish कर सकती हैं।

    7. सबसे ज़रूरी बात — खुद पर विश्वास रखें

    हर लेखक एक blank page से शुरू करता है।
    किसी की पहली किताब महान नहीं होती… लेकिन पहली किताब लिखे बिना दूसरी किताब नहीं आती।

    अंतिम बात

    अगर आपके अंदर शब्द हैं…
    अगर आपके पास दर्द, अनुभव, कल्पना या संदेश है…
    तो किताब आपके अंदर पहले से मौजूद है।
    बस उसे कागज़ पर उतारना बाकी है।

    अगर आपकी जिंदगी में दर्द, संघर्ष, प्रेम या सीख है…

    तो आपके पास किताब लिखने लायक सामग्री पहले से है।

    Aparichita सिर्फ ब्लॉग नहीं… अनकहे शब्दों का घर है।

    Shikha Bhardwaj

    Welcome to Aparichita! I'm Shikha Bhardwaj, a blogger passionate about sharing knowledge and life experiences. Here you'll find practical guides on blogging, SEO, AI, finance, travel, spirituality, and personal growth—all designed to help you learn, grow, and stay inspired

    1 Comments

    If you have any doubt, please let me know.

    1. हर इंसान के भीतर एक कहानी छुपी होती है, और कई बार वही कहानी एक किताब बनना चाहती है। अगर आप भी लिखना चाहते हैं, तो शुरुआत आज ही करें… क्योंकि सबसे मुश्किल काम पहला शब्द लिखना होता है। ✍️📖
      आप क्या कभी अपनी किताब लिखना चाहेंगे?

      ReplyDelete
    Previous Post Next Post