तुम्हारी यादो का टुकड़ा💐




तुम्हारी यादो का टुकड़ा 💐
संग साथ लिए, चल तो दी हूँ मैं,
जिंदगी के महासागर में गोते लगाने।
माना तुम्हारा साथ नही,
 तुम्हारी यादो का जहाँ तो रहेगा !
समय - समय पर जो राह दे,
वो आशीर्वादों का पनाह तो रहेगा!!

तुम्हारी यादो का टुकड़ा 💐
बस यही है जो पूरा है ।
बाकि सब अधूरा है।
रिस्ते बिखरे, उम्मीदे बिखरी,
और विश्वासों का तो क्या ही कहना !
जिंदगी से तो अब बस ,
 है इसके पन्ने ही फाड़ डालना।

तुम्हारी यादो का टुकड़ा💐
जिंदगी ने भी क्या खूब सबक सिखाया है !
उम्मीदों और भरोसों का भी ,
क्या आईना दिखाया है !
हैं सब बस बेकार की बाते,
खूब फ़लसफ़ा समझाया है।

तुम्हारी यादो का टुकड़ा💐


2 Comments

If you have any doubt, please let me know.

Previous Post Next Post