बिहार में पोहा कैसे बनाते है? How to make winter special poha?

 बिहार में पोहा कैसे बनाते है?

How to make winter special poha?

Winter special Bihar ka poha.



पोहा" बहुत ही आसान सी रेसिपी है लेकिन हर स्टेट, हर व्यक्ति के बनाने के अपने तरीके है।


मै हूं बिहार से और अभी विंटर सीजन है। तो मै विंटर सिजलिंग के साथ बनाने जा रही हूं "बिहार स्पेशल पोहा"


तो सबसे पहले बात करते हैं....


इंग्रेडिएंट्स की:--


पोहा 100gm (बिहार में पोहे एक स्पेशल तरह के चुरा से बनता है, जिसे "कतरनी का चुरा" कहते हैं। मैने नीचे इसकी पिक्चर भी डाली है)

कतरनी का चुरा (पोहा)



मिक्स वेजिटेबल (लाइक - गोभी, मटर, गाजर, कैप्सिकम, बींस, छोटे टुकड़ों में कटे हुए।)

Bihar ki special poha ke liye mix vegetables 



प्याज़ छोटे टुकड़ों में कटे हुए।

कड़ी पत्ते।

राई के दाने(ब्लैक मस्टर्ड): एक चम्मच।

हरी मिर्च - दो या अपने टेस्ट के अनुसार।

मस्टर्ड ऑयल।

देशी घी।

नमक।


अब शुरू करते हैं बनाने की-


Poha banane ki विधि(method):--

Agar aap is poha ki recipe ko aur acche tarike se samajhna chahte hain to please niche diye link par click kare. Us video me aapko aur acche se samajh aa jayega.

Winter poha ki behtareen recipe.

सबसे पहले चुरा (पोहा) को पानी से भीगा देंगे। (ध्यान रहे कि पानी जरा भी ज्यादा नहीं होना चाहिए़ क्योंकि ये चुरा बहुत नाजुक होता है जरा भी ज्यादा पानी पड़ने से गल जाएगा फिर पोहा फ्रेश नहीं बनेगा। इसकी ये खासियत है, साथ में इसकी खुशबू बहुत अच्छी होती है और बाकी चूरे से ज्यादा मीठी होती है।)

अब कड़ाही में तेल गर्म होने देंगे उसके बाद राई और कड़ी पत्ते को डालकर चटकने का वेट करेंगे। कुछ खड़े मसाले जैसे 4- 5 क्लोव्स, दालचीनी के टुकड़े, स्टारएनाइज डालकर खुशबू आने तक भुन लेंगे।

अब प्याज़ और सारी सब्जियों को डालकर अच्छे से सौते कर लेंगे। आप साथ में स्वादानुसार नमक भी डाल सकते हैं। अब अगर सब्जियां पक चुकी है तो अब आप इसमें पोहा(चुरा) डाल सकते हैं। पोहा को फ्रेश होने यानि की पानी सूखने तक भुने और साथ में एक बड़ा चम्मच घी भी डाल दे, जिससे पोहा का अरोमा बेहतरीन हो जाएगा। अब आप इसको प्लेट में डालकर सर्व कीजिए। सबको खिलाइए और खुद भी खाइए।

Bihar ki winter special poha taiyar hai.

Bihar ki kuch aur mazedaar recipe

Why we Should Eat Raw Turmeric-Every-Day-Science-Backed-Benefits.html


https://apariBihar ki swadisht recipe Bihari salad..html



कैसी लगी मुझे कमेंट करके जरूर बताइए।


इस पोहे की खासियत:


बिहार का ये "पोहा"  "स्पेशल चूरे" के साथ डेलिशियस तो होता ही है साथ में डाइजेस्टिव भी  होता है। बनाने में आसान और किसी की भी मेहमान का मन मोहने वाला।


#poharecipe, #पोहारेसिपी, #बिहार_की_रेसिपी, #बिहारीपोहा, #biharipoha, #recipe, #winterspecialpoha, #winter_ki_poha, #poha, #पोहा 

Post a Comment

If you have any doubt, please let me know.

Previous Post Next Post