तू अब भी मुझमे पूरा है कहीं।

ये जो तू अश्क बन, आँखों से ढलका है अभी_ye jo tu ashk ban, aankho se dhlka hai abhi

ये जो तू अश्क बन, आँखों से ढलका है अभी_ye jo tu ashk ban, aankho se dhlka hai abhi





ये जो तू अश्क बन, 
आँखों से ढलका है अभी,
तुझे ख़बर नही, 
मेरी रगों में अब भी तू ही बहता है कहीं।
कि तू अब भी मुझमे पूरा है कहीं।

वक्त-वेवक्त, हवा में धूप में
टिमटिमाते सितारों के बीच...चाँदनी में,
सरसराती पवन की शोर में,
तो कोयल की गीत में.....
याद बनकर ही सही,
हर ख़याल में बाकी है कहीं
कि तू अब भी मुझमे पूरा है कहीं।


ये जो तू अश्क बन, आँखों से ढलका है अभी..


मेरी हाथों से.., यूँ ही वाबस्ता, 
जो रेत की तरह फिसला है अभी,
तू वो नाम तो नही,
जो दिल्लगी में किसी ने लिखा था यहीं।
वक़्त की वेबजह लहर क्या आई,
संग तुझे बहा ले गई।
तुझे ख़बर ही नही....
तू अब भी मुझमे पूरा है कहीं।


ये जो तू अश्क बन, आँखों से ढलका है अभी।


कैसे कहूँ! आँखों की सहेली, अश्क में तू,
तिमिर में टिमटिमाती जुगनू की प्रकाश में तू,
खड़की से झाँकता, चाँद के चाँदनी में तू
कैसे दिखे किसी को ?
कि रगों में दौड़ता है जो, हर कतरे में तू।
कहीं न कहीं मुझमे ही पिघला है तू।
कि तू अब भी मुझमे पूरा है तू।


ये जो तू अश्क बन, आँखों से ढलका है अभी...


समेट कर उन सभी लम्हों को,
ज़िन्दगी बसर तुझमे ही करनी है कहीं।
एक तूफ़ान था, जो हमारे दरम्यान था......
सहर तो ले गया,
छोड़ गया, शाम की गलियों में,
कि तू अब भी मुझमे पूरा है कहीं।
देखें, फिर कभी सहर होगा कि नही।


ये जो तू अश्क बन, आँखों से ढलका है अभी।


है....मेरी हाथों में ,
सज़ा लूँ, उन वीरानियों को....
तेरी यादों से ही सही,
वक़्त के उन लम्हों संग,
बस ज़िन्दगी बसर हो अभी।
मुझमें महकता है अब भी कहीं,
फिर भी तुझे ख़बर नही, 
तू अब भी मुझमे पूरा है कहीं।


#ये जो तू अश्क बन, आँखों से ढलका है अभी।
Ye-jo-tu-ashk-ban-aankho-se-dhlka-hai-abhi


#तू_अब_भी_मुझमे_पूरा_है_कहीं।

#Tu_ab_bhi_mujhme_pura_hai_kahin




कविता परिचय:  ज़िंदगी चलती रहती है, रुकती नही, पर इसे हर हाल में खुशी में तपदिल करे।उम्मीद है आप सबको ये शायरी या quotes पसंद आए।


✍️Shikha Bhardwaj❣️


,











































 

Shikha Bhardwaj

Welcome to Aparichita! I'm Shikha Bhardwaj, a blogger passionate about sharing knowledge and life experiences. Here you'll find practical guides on blogging, SEO, AI, finance, travel, spirituality, and personal growth—all designed to help you learn, grow, and stay inspired

1 Comments

If you have any doubt, please let me know.

  1. बहुत सुंदर प्रस्तुति 🙏🙏

    ReplyDelete
Previous Post Next Post