Aparichita
Thoughts • Stories • Inner Reflections
जहाँ शब्द आत्मा से मिलते हैं
सोशल साइट — सुविधा या रिश्तों की दूरी?
“Social Site” — एक ऐसा आकर्षण, जिसके पीछे आज लगभग हर व्यक्ति भागता नजर आता है।
हर इंसान की अपनी कहानी है, लेकिन कहीं न कहीं उसकी डोर सोशल मीडिया से जरूर जुड़ गई है।
हर इंसान की अपनी कहानी है, लेकिन कहीं न कहीं उसकी डोर सोशल मीडिया से जरूर जुड़ गई है।
![]() |
पहले की चौपाल और आज का मोबाइल
वो समय जैसे अब धीरे-धीरे कहीं खो गया है, जब शाम होते ही मोहल्लों में चौकड़ियाँ जमती थीं।
औरतों की अलग बातें होती थीं, आदमियों की अलग महफ़िलें, और पास ही बच्चे खेलते रहते थे। बहसें होती थीं, हँसी होती थी, अपनापन होता था। फिर रात होने पर सब अपने-अपने घर लौट जाते थे।
उस समय सुविधाएँ कम थीं।
न washing machine थी, न इतने kitchen appliances। ज्यादातर काम हाथों से ही होते थे। समय की कमी तब भी थी, लेकिन फिर भी अगर पड़ोस में किसी को जरूरत पड़ जाए, तो लोग मदद के लिए तुरंत पहुँच जाते थे।
आज सुविधाएँ बढ़ गई हैं, लेकिन समय जैसे और कम हो गया है।
कहीं इसका कारण “Social Media” तो नहीं?
परिवार एक घर में, लेकिन दूर-दूर
कल अचानक मेरी एक दोस्त का फोन आया।
फोन उठाते ही उसका पहला सवाल था —
“कहीं आप busy तो नहीं?”
सोचिए, अब दोस्तों के बीच भी औपचारिकता ने जगह बना ली है।
वो बहुत परेशान थी।
कह रही थी कि उसी के घर में अब किसी के पास उसके लिए समय नहीं है। कोई पढ़ाई में व्यस्त है, तो कोई मोबाइल में खोया हुआ। फिर हम दोनों देर तक इधर-उधर की बातें करते रहे। फोन रखने के बाद बस एक ही बात मन में आई —
“ये कहानी सिर्फ उसके घर की नहीं, लगभग हर घर की है।”
आज एक ही घर में रहते हुए भी लोग एक-दूसरे से बात करने के लिए समय नहीं निकाल पाते।
लेकिन दुनिया के किसी कोने में बैठे अनजान लोगों से घंटों बातें हो जाती हैं, जैसे उन्हें बरसों से जानते हों।
क्या सच में सोशल मीडिया हमें खुशी देता है?
या फिर इंसान खुद को एक भ्रम में रखे हुए है?
हमारे एक करीबी का किस्सा तो और भी दिलचस्प है।
उनकी पत्नी उन्हें Facebook छोड़ने के बदले दो लाख रुपये देने को तैयार हैं। अब बेचारे मझधार में फँसे हैं —
Facebook छोड़ दें तो डर कि कहीं पैसे ही न मिलें, और न छोड़ें तो घर की शांति खतरे में!
हालाँकि उन्होंने मज़ाक में एक बात कही —
“औरतें पैसे लेने में तो माहिर होती हैं, देने में नहीं!”
इसलिए फिलहाल उन्होंने Facebook के साथ ही रिश्ता बनाए रखना बेहतर समझा है।
लेकिन सच कहूँ, अगर मुझे कोई इतनी रकम दे, तो मैं शायद छोड़ दूँ!
मज़ाक अपनी जगह है, लेकिन इतना तो तय है कि Social Media कई बार रिश्तों में दूरी और तनाव की वजह बन जाता है।
दूसरों को खुश करने की कोशिश में हम कहीं अपने ही लोगों के साथ बिताने वाले कीमती पल तो नहीं खो रहे?
हालाँकि यह भी सच है कि Social Platform पूरी तरह गलत नहीं हैं।
दूर बैठे लोगों से बहुत कुछ सीखा जा सकता है। नई बातें, नए विचार, नई जानकारियाँ — सब कुछ मिलता है। लेकिन समस्या तब शुरू होती है, जब ये हमारी जिंदगी पर हावी होने लगते हैं।
पहले दिन की दोस्ती में लोग पूरी life history जान लेना चाहते हैं।
Impress करने की होड़ में लोग अपने असली रिश्तों से दूर होते जा रहे हैं।
क्या आपके घर में भी ऐसा होता है? अपनी राय जरूर बताइए।
संतुलन जरूरी है
इसलिए जरूरी है कि Social Media का इस्तेमाल करें, लेकिन एक सीमा के साथ।
अपनी family, अपने रिश्तों और अपने वास्तविक जीवन को प्राथमिकता देते हुए।
क्योंकि virtual दुनिया चाहे जितनी रंगीन क्यों न हो,
सुकून आखिरकार अपनों के साथ बैठकर दो पल बातें करने में ही मिलता है।
आपका क्या विचार है?
क्या Social Media लोगों को जोड़ रहा है या धीरे-धीरे रिश्तों में दूरी बढ़ा रहा है? प्लीज कमेंट करके बताएं और अगर आप भाग्यशाली हैं,आपकी अपनी चौकड़ी हैं तो Aparichita को भी उसमे शामिल करे।
✍ Aparichita
Thoughts • Stories • Inner Reflections
#spiritual_isdom #Indian_philosophy #guru_thoughts #life_reflections
Tags
Digital Life
Facebook
Family Bonding
Human Behavior
Family Relationship
Hindi Blog
Lifestyle
Aparichita
Mobile Addiction
Modern Life
Relationship Advice
Social Media Addiction
Society
