गम-Gam,अपरिचिता_Aparichita

 


गम-Gam

Gam-गम


गम-Gam

चाहे, जो बाँट लो जहां में,
भूले से भी गम न बांटना

मुमकिन है कि हमदर्दी मिल जाए,
हमदर्द न मिलेगा।

तुम्हारे किस्से उधरेंगे जरूर,
पर दर्द सील जाए,
वो धागा न मिलेगा।

बंद कमरे में चिल्ला लेना,
पर जग ज़ाहिर,
 सिसकियाँ भी न करना।

चाहे, जो बाँट लो जहां में,
भूले से भी गम न बांटना

चाहे ओढ़ लो घूँघट,
गर मुस्कुरा न सको,
आँखे गीली तुम यूँ,
किसी के दरम्यां न करना।

गर है चढ़ी हौसलों की सीढियां,
नजरें करम की झेल न पाओगी,
इसलिए चेहरे को हँसी के
लिबास पहनाए रखना ।

चाहे जो बाँट लो जहाँ में,
भूले से भी गम न बाँटना।

✍️ Shikha Bhardwaj❣️


Shikha Bhardwaj

Welcome to Aparichita! I'm Shikha Bhardwaj, a blogger passionate about sharing knowledge and life experiences. Here you'll find practical guides on blogging, SEO, AI, finance, travel, spirituality, and personal growth—all designed to help you learn, grow, and stay inspired

Post a Comment

If you have any doubt, please let me know.

Previous Post Next Post